• Sat. Sep 14th, 2024

Yuva Prayas News

जन-जन की आवाज

ब्रेकिंग न्यूज : सोनवर्षा राज के थानाध्यक्ष सुनील कुमार भगत और बनमा ईटहरी ओपी अध्यक्ष प्रमोद झा का हुआ स्थानांतरण

BySubhash Kumar Yadav

Sep 3, 2022

सोनवर्षा राज (सहरसा): सहरसा के एसपी लीपि सिंह ने विधि व्यवस्था संधारण एवं बेहतर अपराध नियंत्रण हेतु पांच पुलिस पदाधिकारियों को किया स्थानांतरण, जिसमें एक थाना अध्यक्ष, एक ओपी अध्यक्ष शामिल हैं। सोनवर्षा राज थानाध्यक्ष के रूप में पदस्थापित थानाध्यक्ष सुनील कुमार भगत को स्थानांतरित कर बनमा ईटहरी ओपी अध्यक्ष कर दिया गया है और बनमा ईटहरी ओपी अध्यक्ष के रूप में पदस्थापित ओपी अध्यक्ष प्रमोद झा को स्थानांतरित कर सोनवर्षा राज के थानाध्यक्ष कर दिया गया है। पुलिस केन्द्र सहरसा से पु० अ० नि० शम्भू कुमार सिंह को बेजनाथपुर पुलिस शिविर, पु० अ० नि० रमेश सिंह को सदर थाना और स० अ० नि० ओमप्रकाश राम को जलई ओपी स्थानांतरित कर दिया है। पत्र में एसपी लीपि सिंह ने लिखी है कि नये पदस्थापन में योगदान देने से पूर्व अपने पास के लम्बित कांडो को सम्बंधित थानाध्यक्ष/ओपी ओपी अध्यक्ष को देकर ही नये पदस्थापन पर शीघ्र योगदान देने को सुनिश्चित करेंगे।

Subhash Kumar Yadav

Yuva Prayas के माध्यम से ताजा - ताजा समाचार दिखाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.