• Sat. Jul 27th, 2024

Yuva Prayas News

जन-जन की आवाज

अरसी में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में पूरे रात झूमते रहे दर्शक

BySubhash Kumar Yadav

Feb 17, 2024

सोनवर्षा राज (सहरसा): क्षेत्र के पड़रिया पंचायत अंतर्गत अरसी गांव में सरस्वती पूजा के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय संगीतमय प्रवचन व सांस्कृतिक कार्यक्रम का समापन बुधवार को प्रतिमा विसर्जन के साथ संपन्न किया गया। बीते शुक्रवार की रात पटना से आए अजय स्टार म्यूजिकल ग्रुप द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का विधिवत उदघाटन बीडीओ अरविंद कुमार द्वारा फीता काटकर किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काटकर करते बीडीओ व अन्य

उद्घाटन समारोह में पड़रिया पंचायत के पूर्व मुखिया धीरेन्द्र नारायण यादव, लोजपा नेत्री सरिता पासवान, पूर्व उप प्रमुख कुमार मोलेश सिंह, पंचायत समिति सदस्य संघ के जिलाध्यक्ष सह पड़रिया पंचायत के पंचायत समिति सदस्य आजाद कुमार, पंंसस उमेश मिस्त्री सहित अन्य शामिल थे।

मौके पर बीडीओ अरविंद कुमार ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा की मेला के आयोजन से आपसी भाईचारा बढ़ता है, इसलिए आपसी भाईचारा को कायम रखते हुए इस कार्यक्रम को सफल बनाने का काम करेंगे, प्रशासन आपके साथ है। उदघाटन के बाद अजय स्टार म्यूजिकल ग्रुप के द्वारा पूरे रात रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। गायक अजय स्टार, अजय स्टार के पुत्र किशन सांवरे एवं गायिका काजल शर्मा के गीतो पर दर्शन पूरी रात झूमते नजर आए।

कार्यक्रम के शुरुआत भक्ति गानो राम आयेंगे तो आंगना सजाएंगे…, मां शारदे वीना …, जरा देर ठहरो राम… जैसे गीतो से प्रारंभ किया गया।

इन प्रस्तुति पर श्रोता तालिया बजाकर कलाकारों का हौसला अफजाई करते रहे। वही कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए गए गीतों ने श्रोता का दिल जीत लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष राघवेंद्र नारायण सिंह, उपाध्यक्ष जालेश्वर यादव, सचिव ब्रह्मदेव शर्मा, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह उर्फ सोनू सिंह, मुखिया प्रतिनिधि मनोज शर्मा, बद्री यादव, कौशल कुमार, ध्रुव यादव, विकास कुमार, अरविंद यादव, जयकृष्ण यादव, दिलीप यादव, शिवनंदन साह, केलू साह, जोगिंदर यादव, श्रीकांत यादव, रामदेव साह आदि ग्रामीणों का सराहनीय सहयोग रहा।

Subhash Kumar Yadav

Yuva Prayas के माध्यम से ताजा - ताजा समाचार दिखाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.