• Sun. Sep 8th, 2024

Yuva Prayas News

जन-जन की आवाज

बिहार को विशेष राज्य की दर्जा के मांग को लेकर धरना

BySubhash Kumar Yadav

Dec 21, 2023

सोनवर्षा राज (सहरसा) : सोनवर्षा प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी ने बिहार को विशेष राज्य की दर्जा सहित विभिन्न मांगों को लेकर दिया एक दिवसीय धरना। धरना के बाद एक शिष्टमंडल ने राष्ट्रपति के नाम एक समर पत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी अरविंद कुमार को सौंपा। धरना प्रदर्शन कार्यक्रम की अध्यक्षता अंचल मंत्री भूपेंद्र यादव व संचालन वरिष्ठ नेता खदानंद ठाकुर ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला मंत्री परमानंद ठाकुर ने कहा कि बिहार राज्य का जबसे विभाजन होकर झारखंड राज्य बना है, तब से सभी प्रकार का खाद्यान्न और वृहत उद्योग झारखंड में चला गया है, शेष बचे औद्योगिक दृष्टि से बिहार देश का अत्यंत पिछड़ा राज्य बन गया है, प्रतिवर्ष बिहार बाढ़ और सुखाड़ की विभीषिका झेल रही है, इन सभी कारणों से बिहार के विकास का मार्ग अवरूद्ध हो गया है। इस स्थिति में बिहार को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने के लिए विशेष पैकेज की आवश्यकता है, तब जाकर बिहार की विकास रफ्तार पकड़ेगी। पूर्व में भी बिहार को विशेष राज्य की दर्जा का मांग होते हुए आ रहा है, ताकि त्वरित विकास कर विकसित राज्यों की श्रेणी में बिहार आ सके, इसलिए बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलनी चाहिए। इसी तरह से भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के धीरेन्द्र यादव, हीरालाल सादा, श्यामसुंदर राम, पन्नालाल पोद्दार, विष्णुदेव राम, अभिरमन शर्मा, अर्जुन पंडित ने भी धरना को संबोधित करते हुए केके पाठक के तानाशाही से शिक्षा विभाग को मुक्त करने, आंगनबाड़ी सेविका सहायिका के लोकतांत्रिक आंदोलन में हुई कार्रवाई वापस करने, भूमिहीन हो वासगीत का पर्चा देने एवं पर्चाधारी को जमीन पर दखल दिए जाने, भूहृदयबंदी में जमीन का परवाना कर रसीद अभिलंब करने की मांग किया है।

Subhash Kumar Yadav

Yuva Prayas के माध्यम से ताजा - ताजा समाचार दिखाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.