• Sun. Sep 15th, 2024

Yuva Prayas News

जन-जन की आवाज

पंसस अजाद कुमार के दादा के निधन पर सांसद, विधायक ने जताया शोक

BySubhash Kumar Yadav

Mar 29, 2023

सोनवर्षा राज (सहरसा) : सोनवर्षा प्रखंड क्षेत्र के पड़रिया पंचायत के पंचायत समिति सदस्य सह पंचायत समिति सदस्य संघ के जिलाध्यक्ष मैंना गांव निवासी अजाद कुमार के 67 वर्षीय दादा मोहन यादव का निधिन बीते मंगलवार की शाम अचानक हो गया। निधन की खबर सुनते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। दिवांगत मोहन यादव अपने पीछे दो पुत्र सहित नाती पोता से भड़ा पुरा परिवार छोड़कर चले गए। मंगलवार के सुबह पंंसस अजाद कुमार के 6 वर्षीय चचेरा भगिना एक्की रंजन उर्फ लक्की का मैंना में एनएच 107 सड़क पर तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदकर मौत का घाट उतार दिया था, इस घटना से परिवार वाले उबरे भी नहीं थे कि अजाद कुमार का 67 वर्षीय दादा मोहन यादव का अचानक निधन मंगलवार के ही शाम हो गया। महज 12 घंटे के अंदर दो मौत से पूरा गांव का माहौल गमगीन सा हो गया है। दो दिनों से किसी का चूल्हा तक नहीं जला है।पंसस अजाद कुमार के दादा मोहन यादव के निधन पर मधेपुरा के सांसद दिनेश चंद्र यादव, जाप सुप्रीमो सह मधेपुरा के पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पु यादव, स्थानीय विधायक रत्नेश सादा, प्रमुख प्रतिनिधि विरेन्द्र शेखर, उप प्रमुख प्रतिनिधि चंदन यादव, जिला परिषद प्रतिनिधि मनोज पासवन, पूर्व जिला परिषद प्रतिनिधि अमरेन्द्र भास्कर, मुखिया प्रतिनिधि मनोज शर्मा, निर्भय कुमार सिंह, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि दिनेश राम, हरदेव मुखिया, उप मुखिया प्रतिनिधि राहुल सिंह, पंसस चंदन ठाकुर, उमेश मिस्त्री, विराटपुर पंचायत के पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि मिठू रजक, पंकज भगत, जदयू नेता रतन कुमार सिंह, जप के जिला अध्यक्ष रंजन यादव, जाप के प्रदेश महासचिव शशिभूषण यादव, कपिलदेव यादव, जाप नेता सुदिष्ट यादव, भुषण यादव, नागेन्द्र यादव, रविन्द्र बाबा, अशोक सेन, सुरेश यादव, बिरेंद्र यादव, छोटू कुमार आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

Subhash Kumar Yadav

Yuva Prayas के माध्यम से ताजा - ताजा समाचार दिखाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.