• Thu. Sep 12th, 2024

Yuva Prayas News

जन-जन की आवाज

छोटू कुमार झा वार्ड सदस्य संघ का सहरसा जिला अध्यक्ष हुए मनोनीत, वार्ड सदस्य ने दी बधाई

BySubhash Kumar Yadav

Sep 15, 2022

सोनवर्षा राज (सहरसा): सोनवर्षा प्रखंड क्षेत्र के लगमा पंचायत वार्ड नंबर दस के वार्ड सदस्य सह सोनवर्षा प्रखंड वार्ड सदस्य संघ के प्रखंड अध्यक्ष छोटू कुमार झा को पंचायत वार्ड सदस्य संघ के प्रदेश अध्यक्ष गणेश कुमार चौधरी के द्वारा पंचायत वार्ड सदस्य संघ के सहरसा जिला अध्यक्ष के पद पर मनोनित किया गया है। छोटू झा ने सहरसा जिला अध्यक्ष के मनोनयन पर प्रदेश कमेटी एवं सहरसा जिला के वार्ड सदस्यों के प्रति आभार प्रकट किया है। छोटू कुमार झा को सहरसा जिला अध्यक्ष मनोनीत होने पर कुमोद कुमार, गुंजन देवी, हरदेव पासवान, अरूण मेहता, राजीव कुमार सिंह, हीरा पासवान, पंकज मोदी, रामभजन पासवान, जयराम महत्तो, कलानंद सिंह, कृष्ण कुमार झा, मनीष कुमार मिश्र, घनश्याम पंडित, शिव कुमार मंडल, मोहम्मद कलाम, सोनू कुमार शर्मा, पंकज साह, केवल कुमार मुखिया आदि वार्ड सदस्य ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दिया है।

Subhash Kumar Yadav

Yuva Prayas के माध्यम से ताजा - ताजा समाचार दिखाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.