• Wed. Jul 24th, 2024

Yuva Prayas News

जन-जन की आवाज

सोनवर्षा राज हाई स्कूल परिसर में जादू का सूट और टैक्स फ्री नाटक का हुआ मंचन

BySubhash Kumar Yadav

Sep 4, 2022

सोनवर्षा राज (सहरसा): सोनवर्षा प्रखंड मुख्यालय स्थित हरिवल्लभ इंस्टीट्यूशन हाई स्कूल परिसर में शनिवार के शाम क्रिएटिव आर्ट थिएटर के द्वारा दो नाटक जादू का सूट और टैक्स फ्री का मंचन निर्देशक दीपक कुमार एवं सहायक निर्देशक अखिल मल्होत्रा के निर्देशन में किया गया।

कार्यक्रम का विधिवत् उदघाटन मनीष कुमार, संजीव सिंह, प्रेम नारायण, विजेन्द्र वर्मा, संजय विश्वास, रंधीर झा, वीर अभिमन्यु, अमीर राम ने दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर किया। उदघाटन के बाद अलखनंदन के द्वारा लिखित नाटक जादू का सूट का पहले मंचन किया गया, जिसमें अहंकार में डूबे राजा की अंत में क्या – क्या दुर्गति होती है को देखकर मौजूद दर्शक हंसते – हंसते लोटपोट हो गए।

इसके बाद डॉ चंद्रशेखर फसलकर के द्वारा लिखित टैक्स फ्री नाटक का मंचन किया गया। विपरीत मौसम के बावजूद दर्शक अंत तक जमें रहें।

बाल कालाकारों ने अपनी प्रतिभा के बल पर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कलाकारों में राज मोहित राज, शुभम कुमार, सूरज कुमार, आयुष कुमार, जेसीका श्री, प्रितिका परी, हर्ष वर्धन, अर्णव आनंद, नितीश कुमार, राजा कुमार, शुभांगी प्रिया, आदित्य गुप्ता, अमर सिंह, पावनी प्रिया, अभिनव रंजन, प्रिंस कुमार विश्वास, उतम राज, सोनम कुमारी, निशा कुमारी, रिचा कुमारी, सुनील कुमार, अखिल मल्होत्रा, रौशन कुमार आदि शामिल थे। मंटून अभिषेक, अमित सिंह, अमन कुमार गुप्ता, आलोक झा, जीत जेनी का सहयोग रहा।

Subhash Kumar Yadav

Yuva Prayas के माध्यम से ताजा - ताजा समाचार दिखाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.