• Wed. Jul 24th, 2024

Yuva Prayas News

जन-जन की आवाज

स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाया गया

BySubhash Kumar Yadav

Jan 12, 2024

सोनवर्षा राज (सहरसा): अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सोनवर्षा ईकाई के द्वारा केवाईपी सोनवर्षा में राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद जी का जयंती मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित एवं स्वामी विवेकानंद जी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रोफेसर प्रेमनारायण सिंह ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा स्वामी विवेकानंद का जन्म आज ही के दिन 12 जनवरी 1863 को कोलकाता हुआ था, इनके बचपन का नाम नरेंद्र नाथ दत्त था, इनके गुरु रामकृष्ण परमहंस थे। गुरु रामकृष्ण परमहंस से प्रभावित होकर उन्होंने 25 वर्ष के उम्र में संयास ले लिया। संयास के बाद उनका नाम स्वामी विवेकानंद पड़ा। स्वामी विवेकानंद ने 1897 में कोलकाता में रामकृष्ण मिशन की स्थापना एवं इसके बाद गंगा नदी के किनारे बेलूर में रामकृष्ण मठ की स्थापना किया। महज 39 वर्ष के अल्प आयु में 4 जुलाई 1902 को स्वामी विवेकानंद का बेलूर मठ में निधन हो गया। मौके पर शिवकुमार जी, विकास जी, रजनीश जी, चंचल जी, अखिलेश जी, बबलू , अंकित किसन, तृप्ति कुमारी, पूजा कुमारी, नीतू कुमारी, राहुल कुमार सिंह, नितीश कुमार, सन्नी कुमार, गोलू कुमार, सुजीत कुमार आदि मौजूद थे।

Subhash Kumar Yadav

Yuva Prayas के माध्यम से ताजा - ताजा समाचार दिखाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.