• Fri. Sep 13th, 2024

Yuva Prayas News

जन-जन की आवाज

नम आंखों से भगवान गणेश को दी गई विदाई

BySubhash Kumar Yadav

Sep 2, 2022
गणेश महोत्सव भक्तिमय हुआ सम्पन्न

सोनवर्षा राज (सहरसा): सोनवर्षा राज प्रखंड क्षेत्र में गणेश चतुर्थी गणेश महोत्सव शुक्रवार को गणेश जी के प्रतिमा विसर्जन करने के साथ शांतिपूर्ण एवं भक्तिमय वातावरण में सम्पन्न हो गया। सोनवर्षा नगर पंचायत के नाणक्य नगर दक्षिण टोला में चाणक्या ग्रुप द्वारा आयोजित गणेश महोत्सव शुक्रवार को गणेश जी के प्रतिमा विसर्जन के साथ सम्पन्न हो गया। गणेश जी का प्रतिमा चाणक्या ग्रुप द्वारा गाजे बाजे के साथ निकाला गया जो देहद मोर,  सोनवर्षा राज मुख्य बाजार के भगत सिंह चौक, जेपी चौक, थाना रोड, बस पड़ाव होते हुए सभी भक्त जन भक्तिमय संगीत के साथ थिरकते हुए पवित्र तिलावे नदी में नम आंखों से विसर्जन किया। इस दौरान विसर्जन यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु गणपति मोरया का जयघोष लगाते रहे, जिससे पूरा मार्ग भक्तिमय हो गया। विसर्जन यात्रा में चाणक्या ग्रुप के अध्यक्ष विक्रम राज सहित आनंद राज, दौलत सम्राट, बाबुल बाबा, राजकुमार, अंगद, भीम विशाल, आदित्य, नीतीश, करण आदि शामिल थे।

Subhash Kumar Yadav

Yuva Prayas के माध्यम से ताजा - ताजा समाचार दिखाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.