• Sat. Sep 14th, 2024

Yuva Prayas News

जन-जन की आवाज

कांग्रेस ने शुरू की हाथ से हाथ जोड़ो अभियान

BySubhash Kumar Yadav

Feb 20, 2023

सोनवर्षा राज (सहरसा): कांग्रेस प्रदेश कमेटी के निर्देश पर रविवार को कांग्रेस ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत सोनवर्षा प्रखंड क्षेत्र के ‌देहद पंचायत अंतर्गत बेहट को से की है।

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का नेतृत्व कर रहें पूर्व प्रखंड अध्यक्ष तारणी ऋषिदेव ने कहा राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा किया, जो ऐतिहासिक रही, देश में मंहगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं के खिलाफ अब हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत किया गया है, जिससे जनताओ से सीधा जुड़कर मुलाकात कर मोदी सरकार की विफलताओं को से अवगत कराना है।

मौके पर प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र नारायण सिंह, राधाकांत झा, युवा जिलाध्यक्ष नीरज निराला, संजय कुमार सिंह, प्रेम लोचन झा, नवल किशोर झा, मो मजनू हैदर अली, हीरा झा, शंकर झा, संतलाल साह, मिथलेश साह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Subhash Kumar Yadav

Yuva Prayas के माध्यम से ताजा - ताजा समाचार दिखाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.