• Thu. Oct 17th, 2024

Yuva Prayas News

जन-जन की आवाज

सोनवर्षा राज में वार्ड सदस्यों की बैठक हुई आयोजित, मांग पूरी नहीं होने पर पटना में विशाल महाभुख हड़ताल आंदोलन किया जाएगा – गणेश कुमार चौधरी

BySubhash Kumar Yadav

Sep 23, 2022

सोनवर्षा राज (सहरसा): सोनवर्षा प्रखंड क्षेत्र के सरोनी मधेपुरा स्थित मध्य विद्यालय के खेल मैदान में शुक्रवार को पंचायत वार्ड सदस्य संघ का सहरसा जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित किया गया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष गणेश कुमार चौधरी, मधेपुरा के जिलाध्यक्ष रमेश शर्मा, सुपौल के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार यादव सहित सहरसा जिला के वार्ड सदस्यों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता वार्ड सदस्य संघ के प्रखंड अध्यक्ष सह जिलाध्यक्ष छोटू कुमार झा के द्वारा किया गया। बैठक में मुख्य रूप से संगठन की मजबूती और 9 सूत्री मांगों पर विस्तार से चर्चा किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए वार्ड सदस्य संघ के प्रदेश अध्यक्ष गणेश कुमार चौधरी ने कहा कि सरकार के समक्ष 9 सूत्री मांगों को रखी गई है, जिसमें वार्ड क्रियान्वयन प्रबंधन समिति के खाता जल्द खुलवाने, अनुरक्षण अनुदान की राशि नल – जल के रख रखाव हेतु राशि वार्ड सदस्यों के खाता में भेजने, सभी वार्ड सदस्यों को उनके अधिकार क्षेत्र का पूर्ण प्रभाव देने एवं ग्राम पंचायत में कार्यकारिणी की बैठक में सभी वार्ड सदस्यों की उपस्थिति उनके अनुमति से ही विकास की राशि खर्च करने, जिसका लिखित जानकारी वार्ड सदस्यों को देने, वार्ड सदस्यों के जानमाल का सुरक्षा करने, दुर्व्यवहार पर रोक लगाने और MLA, MP, MLC के तरह वेतन, पेंशन और मूलभूत सुविधा सभी वार्ड सदस्यों को मिलने जेसी मांग है, जिसपर पंचायती राज मंत्री ने आस्वाशन दिया कि जल्द से जल्द आपके मांगों पर विचार किया जाएगा।

अगर सरकार हमारे साथ किसी भी प्रकार का आंख मिचौली का खेल खेलेगा, हमारे अधिकार के साथ भद्दा मजाक करेगा, तो ज्यादा समय नहीं लूंगा नवंबर के पहले पराव में वार्ड सदस्य संघ की ओर से पटना की धरती पर विशाल महाभुख हड़ताल आंदोलन करने के लिए जा रहें हैं, जो इतिहास का सबसे बड़ा भुखहड़ताल आंदोलन होगा।

प्रदेश अध्यक्ष श्री चौधरी ने कहा कि‌ मजबूरी का नाम वार्ड सदस्य नहीं हैं, मजबूती का नाम है वार्ड सदस्य हैं, अपनी मांगों के लिए मजबूती के साथ लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हूं। हम अपनी अंतिम सांस तक वार्ड सदस्यों के मान और सम्मान के लिए लड़ाई लड़ता रहूंगा।

बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष गणेश कुमार चौधरी, प्रदेश संगठन प्रभारी नवीन चौधरी, सुपौल के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार यादव, मधेपुरा के जिलाध्यक्ष रमेश शर्मा, जिला संगठन प्रभारी मुनेश्वर साह, किसनपुर के प्रखंड अध्यक्ष अरुण भारती, महासचिव विनोद कामत, जिला सदस्य संतोष कुमार, सोनवर्षा प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि बिरेंद्र शेखर, जिला उपाध्यक्ष शिवानंद सिंह, सिमरी बख्तियारपुर के प्रखंड अध्यक्ष राजेश यादव, जिला सचिव हीरा पासवान, जिला संयोजक मनोज यादव, जिला कोषाध्यक्ष केवल मुखिया, जिला सोशल मीडिया प्रभारी कृष्णकांत झा, प्रखंड सचिव सुमन सिंह, शिव कुमार मंडल, अरूण चंदन, बिजली देवी, बिपीन जी, राहुल कुमार, पंकज साह, मनोज चौधरी, रौशन कुमार, सिरेन सादा, कलानंद, सुबोध कुमार मंडल, परमेश्वर शर्मा, रामभजन पासवान, रंजीत यादव, हरदेव पासवान, समरजीत सिंह, मोहम्मद शाहबुद्दीन, धर्मेंद्र जी, राजू झा, फूलो सादा, शंभू यादव, मोहम्मद कलाम, संजीव कुमार मुन्ना आदि वर्ड सदस्य शामिल हुए।

Subhash Kumar Yadav

Yuva Prayas के माध्यम से ताजा - ताजा समाचार दिखाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.