• Sun. Sep 15th, 2024

Yuva Prayas News

जन-जन की आवाज

राजेश कुमार सिंह उर्फ मुन्ना राजद के प्रखंड अध्यक्ष हुए निर्वाचित

BySubhash Kumar Yadav

Sep 9, 2022

सोनवर्षा राज स्थित रानी सती मंदिर परिसर में शुक्रवार को प्रखंड अध्यक्ष के चुनाव को लेकर राजद की एक बैठक आयोजित कर प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव किया गया। बैठक की अध्यक्षता राजद के प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी रमेश प्रसाद सिंह ने किया। बैठक में मुखिया सह पूर्व प्रमुख तेज नारायण यादव ने राजेश कुमार सिंह उर्फ मुन्ना का नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका समर्थन उपस्थित सभी राजद कार्यकर्ताओं ने ताली बजाकर किया। इस तरह से राजेश कुमार सिंह उर्फ मुन्ना को प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी रमेश प्रसाद सिंह ने निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। राजेश कुमार सिंह उर्फ मुन्ना का कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर बधाई दिया। मौके पर नव निर्वाचित राजद के प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह उर्फ मुन्ना ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो राष्ट्रीय जनता दल का नीति और सिद्धांत है, उसका में कार्य करते हुए आया हूं, राष्ट्रीय जनता दल के नीति और सिद्धांतों को ओर गति देने के लिए कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाता हूं कि पार्टी का जो दिशा निर्देश होगा और कार्यकर्ताओं का जो समस्या होगा, उस समस्या को मैं पूरी इमानदारी एवं मुस्तेदी से साथ मिलकर दूर करते हुए पार्टी को मजबूत करने का काम करूंगा।

बैठक में ललन कुमार यादव, हीरा यादव, सुरेश यादव, बज्रकिशोर शर्मा, संजय यादव, अरविंद यादव, उप प्रमुख प्रतिनिधि चंदन यादव, अमरेंद्र कुमार, मनोरंजन सिंह, उपेन्द्र यादव, अरुण कुमार यादव, सुधीर यादव, नरेश शाह, समीर अख्तर, सुधीर सिंह, सुरेश यादव, दीप नारायण रजक, सिकंदर यादव, प्रह्लाद यादव, नूतन यादव, कुदुश आलम, श्रीकांत यादव, पंकज यादव, विषुणदेव यादव, गंगा यादव, मो॰ इब्राहिम, रामलगन यादव, श्यामला झा, श्याम बिहारी केडिया, उमेश यादव, मो० इसाक, मजहर आलम, किशोर सिंह, मनोज राय, अनोज यादव, नन्हे मंडल आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

Subhash Kumar Yadav

Yuva Prayas के माध्यम से ताजा - ताजा समाचार दिखाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.