• Sat. Sep 14th, 2024

Yuva Prayas News

जन-जन की आवाज

बजरंगबली प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाला गया कलश शोभा यात्रा

BySubhash Kumar Yadav

Feb 22, 2023

सोनवर्षा राज (सहरसा): सोनवर्षा नगर पंचायत के सोहा गांव वार्ड नंबर दो रजवाड़ा स्थित बजरंगबली मंदिर में बजरंगबली की प्रतिमा स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बुधवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाला गया। कलश शोभा यात्रा गाजे बाजे के साथ रजवाड़ा स्थित बजरंगबली मंदिर से निकाला गया जो विभिन्न मार्ग होते हुए मनोरी चौक के पास सुरसर नदी से वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ कलश में जल भरने के बाद पुनः यज्ञ स्थल पर समाप्त हुई। कलश शोभा यात्रा जिस मार्ग से होकर निकाला गया वह मार्ग भक्तिमय माहौल में तब्दील हो गया। पूरा मार्ग जय श्री राम, जय हनुमान, जय बजरंगबली के जयघोष से गुंजायमान हो गया था।

ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार को रामायण पाठ के साथ-साथ रात्रि में बजरंगबली की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा किया जायेगा। शुक्रवार से 24 घंटा रामधुनी का आयोजन किया जाएगा। रविवार को कलश के विसर्जन के बाद सभी कार्यक्रम का समापन पंडित श्याम झा के द्वारा कराया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुरेश पोद्दार, रोहित पोद्दार, दिनेश पोद्दार, सुबोध पोद्दार, अरूण पोद्दार, मुन्ना पोद्दार, गुड्डू कुमार, गौतम कुमार, कुमोद ठाकुर, रामचंद्र रजक, सत्यदेव सिंह, रंजन यादव, मधुसूदन रजक, जयकुमार रजक, मिंटू कुमार आदि ग्रामीण लगे हुए थे।

Subhash Kumar Yadav

Yuva Prayas के माध्यम से ताजा - ताजा समाचार दिखाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.